फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुकिंग पर पुवायां से सितारगंज गई गाड़ी और चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर से किराये पर गाड़ी लेकर गया रोजा का युवक गाड़ी और उसके चालक सहित लापता हो गया। कार चालक के पुत्र ने मामले की तहरीर पुलिस को दी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी सूरज दीक्षित ने दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि नगर के ही रिंकू पांडेय ने छह अक्तूबर को अपनी कार को बुकिंग पर सितारगंज भेजा था। कार को उनके पिता अवनीश दीक्षित चलाकर ले गए थे। रोजा निवासी गुरुसेवक सिंह कार को बुकिंग करके ले गए थे।
सात अक्तूबर को वापस घर आना था, लेकिन उनके पिता वापस नहीं आए। यहां से जाने के बाद पिता की उनसे बात नहीं हो सकी। सात अक्तूबर तक गुरुसेवक ने उनसे बात की लेकिन पिता से बात नहीं कराई। अब उनके पिता अवनीश और कार के साथ ही गुरुसेवक का भी कोई पता नहीं लग पा रहा है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं। बुधवार को सूरज ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं, इसलिए सीडीआर निकलवाई गई है। गायब लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें