फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले दिन ही 11 मिनट देरी से आई वंदे भारत

विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोमतीनगर (लखनऊ) से सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का एक महीने के बाद संचालन शुरू कर दिया गया। मंगलवार को ऑटोमेटिक सिग्नल पर कॉशन लगे होने के चलते ट्रेन 11 मिनट देरी से आई। यहां से 18 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन

आठ नवंबर को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद ट्रेन नहीं आने पर लोगों ने मांग की थी। उसके बाद रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी जारी की। मंगलवार को गोमतीनगर से सीतापुर होते हुए ट्रेन को शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया।
अपलाइन की ट्रेन का यहां 6:09 बजे आना था, लेकिन पहले ही दिन ट्रेन 11 मिनट विलंब से 6:20 बजे आई। दो मिनट रुकने के बाद रवाना हो गई। रेलवे के स्थानीय अफसर के अनुसार, जहानीखेड़ा के पास ऑटोमैटिक सिग्नल पर कॉशन लगा होने के चलते ट्रेन की रफ्तार धीमी होने की वजह से देरी हुई। पहले दिन 18 यात्री यहां से सवार हुए, जबकि 25 यात्री उतरे। अहम बात यह है कि किसी ने भी टिकट खिड़की से आरक्षण नहीं कराया था।
विज्ञापन


बदल गया ट्रेन का रंग
पिछले महीने उद्घाटन पर भगवा रंग की ट्रेन यहां आई थी, लेकिन नियमित ट्रेन का संचालन होने पर रैक का रंग बदलकर सफेद कर दिया गया। मंगलवार को गाड़ी स्टेशन पर आई तो रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे। अफसरों के अनुसार, जिस कोच से यात्री उतरने या चढ़ने थे, उन्हीं के गेट खुले थे। शेष के बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें