शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिनियम-1956 की धारा 2(एफ) के अंतर्गत मान्यता प्रदान कर दी गई है।
यूजीसी की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया है। कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना के कुछ समय बाद ही यूजीसी की मान्यता मिलना विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, शैक्षणिक प्रतिबद्धता और गुणवत्ता के प्रयासों को दर्शाता है। मान्यता मिलने के बाद विश्वविद्यालय अपने यहां संचालित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमानुसार उपाधियां प्रदान करने के लिए अधिकृत होगा। संवाद