शाहजहांपुर। संकल्प भारत शोध न्यास नीट और जेईई की निशुल्क तैयारी कराएगा। बैठक में न्यास की अध्यक्ष काजल यादव ने बताया कि अभ्यर्थी नीट और जेईई की तैयारी करना चाहते हैं तो कैंट क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास स्थित फोटो स्टेट दुकान से फॉर्म प्राप्त कर वहीं जमा करें। उसके बाद न्यास उक्त अभ्यर्थी से संपर्क कर उसे ऑफलाइन कोचिंग कराएगा। सचिव ललित हरि मिश्रा ने बताया कि पूर्व में संकल्प किया था कि किसी भी युवा के सामने संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे। डॉ. स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनुज जौहरी, अपूर्व मिश्रा, अनुराग यादव, समर यादव, अमिता राज मौजूद रहे। संवाद