मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास रखे गर्डर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने गर्डर चोरी का प्रयास करने वाले ट्रकों को थाने में खड़ा करा लिया है। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। हाइवे अथॉरिटी के सुरक्षा अधिकारी ने मामले में तहरीर दी है।
एनएचएआई की सरकारी संपत्ति रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रखी है। उसकी देखरेख करने के लिए कर्मचारी तैनात हैं। शनिवार सुबह हुलासनगरा पुल के नीचे ट्रक में गर्डर को उठाकर ट्रक में रखते हुए एक व्यक्ति को टीम ने पकड़ लिया है। सुरक्षा अधिकारी अमित हलदार की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गर्डर लोड करवा रहे अनिल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
गैंगमैन पर हमला किया
शाहजहांपुर। रेलवे के ट्रैकमैन मोहित ने रोजा जीआरपी चौकी पर तहरीर दी। उसने बताया कि वह अपनी गैंग के साथ काम कर रहा था। तभी एक व्यक्ति आया और लाइन के पार अपना वाहन निकालने के लिए प्रयास करने लगा। रोकने पर बाइक की चेन से गैंगमैन रोहित पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद