फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी में नाचने गए युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। खन्नौत नदी से पहले मूर्छा मोड़ के पास कुछ लोगों ने साड़ी पहनकर जाते युवक को देखकर बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक नौटंकी में नृत्य करने आया था। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर खन्नौत नदी से पहले एक युवक साड़ी में घूम रहा था। उसे सिंधौली की तरफ जाते देखकर ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। कुछ देर में लोग इकट्ठा हो गए। साड़ी पहने युवक को पकड़ लिया। लोग उसे थाने ले आए। युवक ने अपना नाम करन बताया। वह सिंधौली के गंधरपुर का रहने वाला है। करन ने बताया कि नौटंकी कंपनी में नाचने गया था। वहां से बिना रुपये दिए भगा दिया गया। तभी वह पैदल ही अपने गांव जा रहा था। पुलिस को उसकी बताई बात पर शक हुआ। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें