तिलहर में ट्रक रोके जाने के बाद मौके पर एकत्र लोग व पुलिस। संवाद
तिलहर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अखिलेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास बरेली की ओर से आ रहे एक ट्रक को गोवंशीय पशु होने की आशंका में रोक लिया। इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों में ट्रक रोके जाने को लेकर विवाद भी हुआ।
बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नगरिया मोड़ चौकी के दरोगा जोगिंदर ने ट्रक का त्रिपाल खुलवाकर जांच कराई। इस दौरान ट्रक में कोई गोवंशीय पशु नहीं मिला, बल्कि उसमें ट्रांसपोर्ट का सामान्य सामान भरा पाया गया। नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा के अनुसार ट्रक में गोवंश के बजाय अन्य सामान पाए जाने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी चले गए। संवाद