फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस यात्रा का शुभारंभ शाहजहांपुर से होगा

Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
कांग्रेस यात्रा का शुभारंभ शाहजहांपुर से होगा - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस यात्रा का पश्चिमी यूपी में आगाज 27 सितंबर को बरेली मंडल से होगा। पहले दिन वह शाहजहांपुर में जनता के बीच रहेंगे। अपराह्न दो बजे पुवायां के राजकीय इंटर कॉलेज में खाट सभा करेंगे और फिर सायं चार बजे निगोही में रोड शो व सभा करेंगे। वहां से वह सीधे बरेली जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन

रविवार को अपने आवास पर कांग्रेस यात्रा के संबंधी प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि चल रही यात्रा के दौरान पूरे समय पार्टी उपाध्यक्ष यूपी में ही रहेंगे और जनता से मिल रहे फीडबैक को लेने के समस्याओं के निराकरण संबंधी कांग्रेस द्वारा एक्शन प्लान से रूबरू कराएंगे। पार्टी की चुनावी रणनीति में सलाहकार की भूमिका निभा रहे प्रशांत किशोर के सुझाव पर संगठन अपनी रणनीति में आंशिक बदलाव किया है। जनहित में कराए गए कांग्रेस के सरकारों के कामों से जनता को वाकिफ कराने में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने देनी है, मसला चाहे किसानों की कर्ज माफी का हो या फिर पाकिस्तान सरीखे पड़ोसी देशों के साथ कूटनीति व विदेश नीति का हो एवं जाति, धर्म व समुदाय से ऊपर उठकर हर वर्ग के उत्थान वाली राजनीति का हो। 
उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार जो उज्जवला योजना चला रही है, उसका पायलट प्रोजेक्ट व खाका कांग्रेस कार्यकाल में वर्ष 2010 में तैयार हुआ था। अस्पतालों एवं सार्वजनिक एकत्रीकरण वाले स्थानों पर सांझा चूल्हा वाली कल्याणकारी योजना कांग्रेस ने ही चलाई जो कि बाद की सरकार ने बंद कर दिया। पुवायां में मैगलगंज से पीलीभीत के बनने वाले जिस हाईवे का काम शुभारंभ कराने के लिए केंद्रीय सड़क मंत्री 29 को आ रहे हैं, उस परियोजना और  उसके लिए बजट वर्ष 2014 में कांग्रेस के कार्यकाल में ही पारित हो गया था। कश्मीरी में सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले में 18 शहीद सैनिकों के मसले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि बातें बड़ी - बड़ी की गईं लेकिन काम कुछ नहीं किया जा रहा। प्रेसवार्ता में उपेंद्र पाल सिंह, शाहिद अनवर कुरैशी, रजनीश गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, विनीत मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें