फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रकों की वजह से लगा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर जाम की वजह से फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर रविवार को दोपहर जाम लगने से लोग परेशान रहे। चारों मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे बरेली मोड़ चौराहे पर दो ट्रक आमने-सामने आ गए। इसे लेकर वहां जाम की स्थिति बन गई। चारों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई बसें और कारें भी फंस गईं। लोग जाम से परेशान होने लगे। यातायात पुलिस ने जैसे-तैसे तमाम वाहनों को ओवरब्रिज से गुजारा। तब जाकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। बरेली मोड़ चौराहे पर आए दिन डग्गामार वाहनों के खड़े होने के चलते जाम लग जाता है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें