फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारी महाकुंभ में जनपद के व्यापारियों ने किया प्रतिभाग

Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित व्यापारी महाकुंभ में मौजूद शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ। स्रोत: स्व
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अटल कन्वेंशन हॉल लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिधवी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण अग्रवाल, विधायक राम तीरथ सिंघल सहित कई राज्यसभा सदस्यों एवं विधायकों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामनाथ कोविंद ने सभा को एक देश एक चुनाव के बारे में पूर्ण जानकारी दी व इसके फायदे को समझाया। बैठक में बाल श्रम शोषण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न, ऑनलाइन कारोबार से चौपट होता व्यापार, जीएसटी में आ रही परेशानियों एवं कमियों के संबंध में विचार रखे गए। व्यापारी महाकुंभ में पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। शाहजहांपुर से प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, प्रदेश संगठन मंत्री सुल्तान खां, प्रचार मंत्री कपिल गुप्ता ने शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई। इसमें शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ एवं महामंत्री नाजिम खान ने शपथ ग्रहण की। महाकुंभ में शाहजहांपुर से रोहित अग्रवाल, सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, पुनीत रस्तोगी, हरिओम अग्रवाल, गौरव वल्लभ गुप्ता, शकील अहमद, अमित पांडे, चंद्र प्रकाश गुलाटी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें