मध्य उत्तर प्रदेश का सुप्रसिद्ध कार्तिक मेला ढाईघाट शुक्रवार से पतित पावनी गंगा मइया के तट पर लगना शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन अपर जिलाधिकारी प्रशासन एमएन उपाध्याय ने वहां उपलब्ध करासई गईं जन सुविधाओं का निरीक्षण किया और मेला प्रबंधक नामित किए गए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पीके सक्सेना को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेले का मुख्य स्नान पर्व 25 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को है।
गंगा के खादर में लगने वाले इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक कार्तिक मेले मे व्यवस्थाएं करने के लिए जिला पंचायत प्रशासन के अपर मुख्य अधिकारी पीके सक्सेना और मेला बाबू तुलसीराम पिछले तीन दिन से पूरी टीम के साथ मेला स्थल पर डटे हुए हैं। रेत के ढेर पर रंग बिरंगे तंबू शामियानों का आधुनिक शहर बसाने की पूरी व्यवस्थायें की जा रही हैं। मेले में प्रकाश केे लिए बिजली, पेयजल केे लिए हैंडपंप, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास के लिए टेंट तथा यातायात के लिए सड़कें बनाई जा चुकीं हैं। श्रद्धालु भी एक सप्ताह तक मेले में प्रवास के लिए अपने रंग-बिरंगे टेंट लगाने में जुटे हुए हैं।
एसपी नेे की मेेलेे की पुख्ता सुुरक्षा व्यवस्था
मिर्जापुर। मेला कोतवाली प्रभारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों से मेले में 63 कांस्टेबिल, छह दरोगा, सात एचसीपी, तीन हेड कांस्टेबिल, दस महिला कांस्टेबिल, एक एपी गारद ,फायर ब्रिगेड यूनिट के साथ ही सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए आरटी सेट की व्यवस्था की गई है। मेला प्रभारी के अनुसार अब तक मेले में दो हेड कांस्टेबिल, सात एचसीपी, एपी गारद तथा नौ महिला आरक्षियों ने आमद करा ली है। रात तक ड्यूटी पर लगाया गया अन्य फोर्स भी आ जायेगा।
एडीएम नेे श्रद्धालुओं की सुुरक्षा के दिए निर्देश
मिर्जापुर। एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने मेला प्रबंधक पीके सक्सेना को सुरक्षित गंगा स्नान के लिए घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, गंगा घाटों पर गहरे जल को चिन्हित कर डेंजर जोन चिन्हित करने, गोताखोरों की ड्यूटी लगाने, मोटर वोट की व्यवस्था करने, पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए ऊंचे मार्ग पर स्लैब बनाने तथा मेले में प्रवेश द्वार पर साइकिल यात्रियों से शुल्क वसूली बंद कराने जाने आदि निर्देश दिए।
रविवार से ढाई घाट पर लगेगा किसान मेला
शाहजहांपुर। सीडीओ पुलकित खरे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ढाई घाट मेला परिसर में रविवार से पांच दिवसीय किसान मेला भी लगाया जाएगा। इस मौके पर किसान मेला में विभिन्न विभागों के पंडाल लगाकर शासन की कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं का गोष्ठी और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इस संबंध में सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को परिपत्र जारी करके जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
जन सुुविधाओं पर खर्च होंगे 6.5 लाख रुपये
मिर्जापुर। मेला प्रबंधक पीके सक्सेना ने बताया कि मेले में जनसुविधाओं के लिए साढ़े छह लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। मेले से होने वाली आय का ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि मेला प्रवेश द्वार पर प्रवेश शुल्क की वसूली को ठेका 1.80 लाख रुपये का तथा पशु मेले का ठेका दो लाख रुपये का हुआ है। तहबाजारी की वसूली जिला पंचायत द्वारा अपने स्तर से की जायेगी।
गंदगी के निस्तारण को 25 सफाईकर्मी तैनात
मेेलेे मेे साफ सफाई रखने केे लिए डीपीआरओ नेेे 25 सफार्ई कर्मियों की ड्यूूटी लगायी है। मेेलाबाबूू तुलसीराम ने बताया कि 18 सफाईकर्मी ड्यूटी कर रहेे हैं।