फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाघ ने फार्म हाउस में घुसकर बछड़े पर किया हमला

Sat, 11 Mar 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल बछड़ा। संवाद
विज्ञापन
खुटार। रात साढ़े नौ बजे बाघ ने फार्म हाउस में घुसकर बछड़े का शिकार करने की कोशिश की। शोर मचाने पर बाघ घायल बछड़े को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

खुटार से गोला रोड पर कोचर फार्म के पास ही तरसेम सिंह का फार्म हाउस हैं। तरसेम सिंह यहां परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे अचानक परिसर में आहट सुनकर तरसेम सिंह ने टार्च जलाई तो देखा कि बाघ बछड़े की गर्दन दबोच कर गिरा चुका है। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य भी उठकर शोर मचाने लगे। इस पर बाघ बछड़े को छोड़कर पीछे हट गया। इसके बाद तरसेम सिंह और उनके परिजन ने पटाखे आदि चलाए। शोर सुनकर आसपास के फार्म हाउसों से भी पटाखे आदि चलाए जाने पर बाघ खेतों की ओर से जंगल चला गया।
तरसेम सिंह ने बताया कि बाघ और हाथी अक्सर खेतों की ओर आ जाते हैं। आबादी वाले क्षेत्र की ओर वन विभाग को कंटीले तार आदि लगवाने चाहिए, जिससे किसानों को खतरा कम हो सके। एक तरफ फसल की रखवाली न की जाए तो पशु फसल नष्ट कर देते हैं और खेतों पर रावाली के समय वन्य पशुओं के हमले का खतरा होने से किसान परेेेशान हैं। किसानों ने वनकर्मियों को भी बाघ के बछड़े पर हमला करने की सूचना दी है।
विज्ञापन


दो सिंगल-
बाइक टकराने पर केस दर्ज
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव मझारा सिंगहा यूसुफपुर निवासी गोविंद दीक्षित ने थाने पर तहरीर दी है। उन्होंने बाइक चालक कमल कुमार श्रीमाली निवासी खिरनीबाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गोविंद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मुनीश कुमार दीक्षित व छोटा भाई प्रियांक दीक्षित 15 फरवरी को दोपहर दो बजे मंडी समिति जलालाबाद से अनाज की खरीद-बिक्री कर लौटे थे। रास्ते में ठिंगरी गांव के पास बाइक सवार कमल श्रीमाली ने प्रियांक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुनीश दीक्षित व प्रियांक को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
घर में घुसकर हमला किया
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के वजीरपुर निवासी विनीत ने थाने पर तहरीर देकर गांव के जितेंद्र, अरविंद और नरेशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विनीत ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे अपने घर पर था। तभी आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। उसकी गर्दन दबा दी। बीच-बचाव कराने आई उनकी चाची के सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच गाली-गलौज करते हुए हमलावर मौके से भाग गए। विनीत के अनुसार, आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें