शाहजहांपुर में अपने आवास पर अपनी बेटी हर्षिता के साथ होली खेलते अभिनेता राजपाल यादव। संवाद
शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को अपने गांव कुंडरा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपने परिजनों व शुभचिंतकों के साथ होली खेली। लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए। अभिनेता राजपाल यादव हर साल होली अपने गांव में ही मनाते हैं। बुधवार सुबह पहले परिवार के साथ होली खेली। इसके बाद गांव वालों से मिले। आसपास गांवों के लोग भी उनसे मिलने पहुंचे थे। संवाद