फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह का अतिरिक्त शुल्क समायोजित कराने की मांग

Thu, 16 Jul 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र में बदलाव किए जाने के बाद अप्रैल, मई, जून के शुल्क को लेकर अभिभावकों के बीच मची हाय-तौबा अभी शांत नहीं हुई है। डीआईओएस द्वारा तीन माह के  शुल्क का समायोजन किए जाने के आदेश के बाद भी माध्यमिक कॉलेजों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को भी कड़ा रुख कायम रखा और शुल्क वापसी की मांग करते हुए डीआईओएस का पुतला फूंका। वहीं, सेंट्रल बार एसोसिएशन ने भी शुल्क वापसी का मुद्दा उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अभाविप ने डीआईओएस के शुल्क समायोजन के आदेश के बाद भी विरोध जारी रखा और तीन माह के अतिरिक्त शुल्क को तत्काल वापस कराने की मांग करते हुए खिरनीबाग चौराहा पर डीआईओएस का पुतला फूंका। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस का घेराव भी किया। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सह मंत्री सौरभ सोमवंशी, सत्यम चौहान, आजाद चौहान, सुरजीत चौहान, सूर्य प्रताप, विपुल श्रीवास्तव, अभय राज, अजीत मिश्रा, प्रिंस, चंदन कश्यप, ओमकार वर्मा, गोविंद मिश्रा, प्रद्युल्य गुप्ता आदि शामिल रहे।
उधर, सेेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में माध्यमिक कॉलेजों में तीन माह का अतिरिक्त शुल्क लेने का विरोध कर उसे तत्काल वापस करने या आगामी माह में समायोजित करने की मांग उठाई गई। बैठक में तय किया गया कि यदि शुल्क का समायोजन नहीं हुआ तो बार आंदोलन को विवश होगी। बैठक में अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित, महासचिव राजीव गुप्ता, अनंगपाल सिंह, संजय सक्सेना, दिनेश मिश्र, एजाज हसन खां, हरीराम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुल्क समायोजित करें प्रधानाचार्य: डीआईओएस
डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने समस्त शासकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि शासनादेश में विहित व्यवस्थानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों का शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से 31 मार्च रहेगा। इसी क्रम में शुल्क लिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यदि किसी संस्था द्वारा पूर्व में शुल्क लिया गया हो, तो उसे प्रत्यावर्तित/समायोजित करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें