फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश का तीसरा चरण पूरा... अब भी कई सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया का तीसरा चरण पूर्ण कर लिया गया। तीन चरणों में अवसर देने के बावजूद आईटीआई की सारी सीटें भर नहीं पाई हैं। इसे लेकर चौथे चरण का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

रोजा आईटीआई में 473 सीटों के सापेक्ष यहां पर 353 प्रवेश हुए हैं। यहां अब तक 120 सीटें खाली रह गई हैं। तीसरे चरण में 71 विद्यार्थियों के सापेक्ष 30 ने ही प्रवेश लिया है। इसी तरह पुवायां आईटीआई में 396 के सापेक्ष 249 ही प्रवेश हुए हैं। यहां भी 147 सीटें भरने से रह गईं हैं।
तीसरे चरण में 83 आवंटित सीटों में मात्र 34 आवेदकों ने प्रवेश लिया है। इसी तरह जलालाबाद में पांच सौ सीटों में 319 प्रवेश हुए। 181 सीटों पर आवेदकों के आने का इंतजार है। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि जिन ट्रेड में सीटें शेष बची हैं, उन्हें चौथे चरण में मौका मिलेगा। जिनका नाम सूची में नहीं था, उन्हें चौथे चरण में फॉर्म संशोधन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


इन ट्रेड में खाली रह गईं सीटें
रोजा आईटीआई में मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल में नौ, ड्राफ्टमैन एवं मैकेनिक में 11, टर्नर में सात, प्लंबर में 22, इम्ब्राडरी में 17, स्वींग टेक्नोलॉजी में 39, मशीनिस्ट में चार, पेंटर में पांच सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें