फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीसरे चरण का समापन, साधकों ने ध्यान साधना की

विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में ध्यान साधना कराते दाजी। स्रोत: आश्रम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन में वसंतोत्सव में तीसरे चरण के समापन पर अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर मानव कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी ने साधकों को प्रेम, करुणा और सेवा की भावना विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि प्रतिदिन ध्यान करें, ईर्ष्या त्यागें और अपने हृदय को दिव्य प्रेम से भरें। ध्यान से सहनशक्ति और सही समझ विकसित होती है। तीसरे बैच के समापन के बाद देश-विदेश से आए अभ्यासी अपने घरों की ओर लौटने लगे।
विज्ञापन

गुरु-भाइयों बहनों से बिछुड़ने का गम सभी के चेहरे पर दिख रहा था। दूसरी ओर चौथे चरण के लिए आगमन कर रहे अभ्यासी अपने गुरु के दर्शन और उनके सान्निध्य में ध्यान-साधना कर आध्यात्मिक उन्नति की अभिलाषा लिए उल्लासित दिखाई दिए। आयोजन की व्यवस्था में सचिव उमाशंकर वाजपेयी, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधोगोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, राज गोपाल अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में ध्यान साधना कराते दाजी। स्रोत: आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें