फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोर ने पूछा मोबाइल का लॉक कोड, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। रविवार रात एक ग्रामीण के घर में खड़ी बाइक और चारपाई में रखा मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल में लॉक पड़ा होने पर चोर ने फोन कर उससे कोड पूछा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बंडा थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर वैवहा निवासी आदेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर पानी चला रहा था। चोर उसकी बाइक व मोबाइल ले गए। जब उसने अपने नंबर पर फोन किया तो कई कॉल के बाद चोर ने फोन उठाया और कहा कि मोबाइल का लॉक बता दो। पीड़ित ने सुबह थाने जाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया चोरी की गई बाइक को बरामद किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें