फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रद्धा और उत्साह से मनाया शनिदेव मंदिर का दसवां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। सुभाष कॉलोनी स्थित गीता मंदिर परिसर में स्थापित बारह राशि एवं नवग्रह समन्वय श्री शनिदेव मंदिर का दसवां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, आरती, केक काटने और भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मंदिर की स्थापना वर्ष 2017 में स्व. पंकज साहनी ने शरद पूर्णिमा के दिन कराई थी। रविवार को उनके पुत्र धीरज साहनी और सुधीर कुमार अरोड़ा के सानिध्य में स्थापना दिवस समारोह हुआ। पंडित नवनीत शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मुख्य यजमान सुमित गुप्ता ने पत्नी शिल्पी गुप्ता के साथ हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद शनिदेव की आरती की गई और शनि शिला का तिल व तेल से अभिषेक किया गया। पूनम साहनी ने बच्चों के साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद आयोजित भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान धीरज साहनी, दीपिका साहनी, अमित गुप्ता, सतीश गुप्ता, पूनम साहनी, मनोज प्रबल और रामकुमार गुप्ता पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें