फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़े शिव भक्त बेलपत्र-भांग से जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2015 11:03 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन का पहला दिन भगवान भोलेनाथ और कृष्ण कन्हैया के भक्तों के लिए खास रहा। सुबह तड़के से जहां भोले बाबा के भक्तों ने शिवालयों में जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, फल, मिष्ठान आदि अर्पित कर सुख-शांति की कामना की। शिव भक्तों ने शाम को भी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए। वहीं शाम को चौक क्षेत्र के बाबा चौकसीनाथ मंदिर के सामने स्थित श्री ललित राधा रमण मंदिर का दृश्य बहुत अद्भुत नजर आया।
विज्ञापन

चैतन्य संप्रदाय के मंदिर को वृंदावन के कारीगरों ने कृष्ण भगवान का बंगला केला और बेला के फूलों से सजाया। सजावट के लिए कारीगर भी वृंदावन से ही आए थे। यह सजावट उसी तरह की गई थी, जैसी वृंदावन के राधा रमण मंदिर में होती है। वृंदावन की लोककला पर आधारित भजन-संकीर्तन के माध्यम से नटखट कान्हा का गुणगान किया गया। गुरुदेव चैतन्य गोस्वामी के मार्गदर्शन और उनकी उपस्थिति में ठाकुर जी और राधा जी का दरबार सजाया गया। बेला के फूलों से सुगंधित और बेला-गुलाब-गेंदा के फूलों से पहली बार इस प्रकार सजाए गए मंदिर को देखने तथा भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस बीच राज पांडेय ने Òफूलों में सज रहे हैं श्री राधारमण बिहारीÓ, Òआज अपने कान्हा को मुखड़ा दिखाय देÓ, Òओ मोटे-मोटे नयनन के तू राधा जू बिहारीÓ, Òवृषभान दुलारी के नयन काजर बिन कारेÓ आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। देर रात तक चले आयोजन का समापन आरती और प्रसाद वितरण से किया गया।
विज्ञापन

व्यवस्था में समिति के अध्यक्ष ओम नारायण अग्रवाल, सचिव अनिल शरण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, संयोजक अरविंद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, आरके अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आशीष, ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें