फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रात में उमस से तीन डिग्री उछला पारा, दिन में बादलों ने दी राहत

Mon, 17 Mar 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रविवार को धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले तेज हवा चलने के साथ बारिश के बाद गर्मी फिर से रफ्तार पकड़ने लगी। शनिवार रात से बादल छाए रहने से उमस हुई तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार को सुबह से खिली धूप पर बादलों का आवरण छाए रहने से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री घटकर 32.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

बारिश से वातावरण में घुली नमी उमस को बढ़ा रही है। रात में उमस की वजह से तमाम लोगों को लिहाफ, कंबल परे रखकर सीलिंग फैन चलाने पड़ गए। देर रात तीन बजे के बाद हवा में थोड़ी शीतलता आई। सुबह के वक्त सूर्योदय से पहले तक ठंडी हवा काफी सुकून देती रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा और सूरज की किरणें प्रखर हुईं, उसी अनुपात में माहौल गर्म होने लगा। मौसम में पूरी तरह बदलाव का असर सार्वजनिक तौर पर भी दिखने लगा है। अब गर्म कपड़े और हाफ स्वेटर पहने हुए लोग भी बहुत कम दिख रहे हैं।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रविवार शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से नौ मिलीबार कम हो गया है। वायुदाब में मामूली गिरावट से सोमवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बाद में धूप निकलने से मौसम अगले एक-दो दिन तक शुष्क बना रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम शुष्क रहने की दशा में अब दिन के तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और उसी अनुपात में रात में भी गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें