सदर क्षेत्र में धूप में निकलीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा के असर से बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। हालांकि अब भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। वायुदाब सामान्य होने से शुक्रवार को बादल रहने के साथ तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। वायुदाब सामान्य है।