फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टंकी पर चढ़े किशोर को परिजनों के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रेमिका से शादी कराने की जिद कर ओवरहेड टैंक पर चढ़ा किशोर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरा। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

शादी की जिद करते हुए एक किशोर रविवार रात करीब नौ बजे चौक कोतवाली क्षेत्र की राजघाट चौकी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया था। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किशोर टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे समझाया कि अभी शादी की उम्र नहीं है। लड़की भी नाबालिग है।
शादी के लिए बाद में सोचना। परिजनों की बात सुन किशोर मान गया और उनके साथ घर चला गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि लड़का नाबालिग था। समझाबुझाकर किशोर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें