फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना में घपले के आरोप की जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
गांव छापाबोझी में आवास योजना के पात्रों की जांच करती टीम - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। गांव छापाबोझी में अपात्रों का आवास योजना का लाभ दिए जाने और पात्रों को योजना से वंचित रखे जाने की शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

छापाबोझी निवासी प्रेमवती, सत्यवती, गांवसभा के मजरा सवंतनगर निवासी गोलमति देवी आदि ने शिकायत की थी कि गांव में पात्र लोगों को अपात्र दर्शाकर और अपात्र लोगों को पात्र दर्शाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला किया गया है। इससे तमाम पात्र लाभार्थी आवास योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। शासन से शिकायत होने के बाद ग्रामीण विकास आयुक्त लखनऊ ने जांच के लिए जिला स्तरीय तीन अधिकारियों की एक टीम गठित की थी।
जांच टीम में शामिल जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार पाठक, बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार शुक्ला मंगलवार शाम को गांव पहुंचे और स्थलीय जांच की। टीम ने शिकायतकर्ताओं और आवास योजना से वंचित लोगों से मिलकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

अपात्र दर्शाए गए रिजवान, आसान मोहम्मद, तसमिलन के घर पहुंचकर उनके भी बयान दर्ज किए गए। इसके बाद टीम ग्राम पंचायत के मजरा जसवंतनगर पहुंची। यहां पूर्व प्रधान सुमन देवी की ननंद गोलमति देवी के घर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान प्रभारी बीडीओ शिवशंकर लाल, पूर्व ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी मधुसूदन लाल वर्मा, प्रधान रविंद्र कुमार सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें