फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां के गन्ना किसान डिग्री कॉलेज में टीम ने की जांच

विज्ञापन
पुवायां के गन्ना किसान डिग्री कॉलेज में जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के गन्ना किसान डिग्री कॉलेज में भ्रष्टाचार के संबंध में पोर्टल पर शिकायत पर टीम ने सोमवार को कॉलेज पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

शिकायत पर बरेली के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने शाहजहांपुर के उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राजकुमार सिंह, प्रोफेसर एसके सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. आनंद कुमार की टीम बनाकर जांच करने के आदेश दिए थे।
सोमवार को जांच टीम कॉलेज पहुंची और शिकायत के आधार पर बिंदुवार जांच की। जांच के दौरान कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जिला गन्ना अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने अभिलेख जांचे और कई बिंदुओं पर प्रभारी प्राचार्य से जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम काफी देर तक कॉलेज में रहकर जांच करती रही, लेकिन शिकायत और जांच के संबंध में मीडिया को जानकारी देने से बचती रही। नोडल अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि किसने और क्या शिकायत की, इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

पोर्टल पर शिकायत की गई है और उसमें जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी पूरी रिपोर्ट बरेली के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी। ज्यादा जानकारी वहीं से मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें