फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज में बुधवार की रात 27 वर्षीय रामनारायण त्रिवेदी उर्फ सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव सिखतारा निवासी रामनरेश त्रिवेदी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह अपनी चार बेटियों की शादी कर चुके हैं। वह थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज में बेटे रामनारायण के साथ मकान बनाकर रह रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने बेटे रामनारायण की शादी हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र के गांव रेंगवां निवासी शिव स्वरूप की बेटी श्रद्धा उर्फ शिल्पी से की थी। रामनारायण गांव रौसरकोठी के एक स्कूल में शिक्षक था। बुधवार रात रामनारायण पत्नी श्रद्धा के साथ छत पर सोया था। रात में किसी समय वह छत से नीचे उतर गया। बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धा जागने पर नीचे गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी के दुपट्टे के सहारे राम नारायण फांसी पर लटका हुुुुुुुुुआ था। परिवार वाले कमरे की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे और रामनारायण को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार साल पहले रामनारायण की मां मुन्नी देवी की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में रामनारायण की पत्नी और पिता रामनरेश है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मोहल्ले वालों के मुताबिक पिता-पुत्र के बीच परिवारिक कलह के चलते सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह फांसी पर लटकने से बताई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें