फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरोपियों की मिली लोकेशन...बाहर गईं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर के नगरिया चौकी क्षेत्र स्थित भाजपा महानगर उपाध्यक्ष के होटल पर मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में आरोपियों की लोकेशन मिलने पर पुलिस की टीमें बाहर भेजी गईं हैं। एक टीम दिल्ली व दूसरी टीम उत्तराखंड गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता पंकज सिंह के भाई नीरज सिंह ने सीओ ज्योति यादव से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि घटना 19 दिसंबर की है। अक्षय कदम, योगेश कदम, ऋषभ तिवारी, आयुष मराठा और हिमांशु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 22 दिसंबर को पुलिस ने योगेश कदम और आयुष मराठा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अक्षय कदम, ऋषभ तिवारी और हिमांशु मिश्रा अब भी नहीं पकड़े गए हैं। अक्षय कदम पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन मिली है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें