फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोपियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पल्हरई गांव में फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों से तहसीलदार अनुराग दुबे और प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर शुक्रवार को भी पूछताछ में लगे रहे। हालांकि, आरोपियों से अब तक कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी। देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे केवल सिस्टम को संचालित करते हैं। आधार बनाने की प्रक्रिया में जिस व्यक्ति की आईडी का प्रयोग होता है, वह मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि आईडी वाले व्यक्ति के अंगूठे का क्लोन उनके पास है और उसी के जरिये ही सिस्टम खोलकर उसे संचालित करते हैं। साफ्टवेयर से अंगूठे का क्लोन गायब है। इस कारण पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी लैपटाॅप लाॅगइन नहीं हो सका।
लैपटाॅप के नहीं खुलने के कारण पुलिस को फर्जीवाड़ा से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकीं। पुलिस गांव के उस कोटेदार को भी तलाशने में जुटी है, जिसके घर पूरा सिस्टम लगाकर आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा था। छापे के दौरान कोटेदार निकल भागा था। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने पर भी कई अहम जानकारियां हासिल होंगी।
विज्ञापन


000

1500 से 2000 रुपये लेकर बना रहे थे फर्जी आधार कार्ड

पल्हरई गांव में आधार कार्ड बनाने का धंधा शुरू होने पर गांव के करीब सौ लोगों ने आधार बनवाने के लिए आवेदन किए थे। लोगों से आधार बनवाने के लिए 1500 से 2000 रुपये तक लिए जा रहे थे। आवेदकों को कंप्यूटराइज्ड रसीदें यह कहकर दी गईं कि दो से चार दिन में उन्हें डाक से आधार कार्ड मिल जाएगा। छानबीन में पुलिस को कुछ ऐसी रसीदें मिली भी हैं। पुलिस ने जानकारी करने को उन ग्रामीणों को पूछताछ के लिए बुलाया है, जिन्हाेंने आधार कार्ड बनवाए हैं। इसी गांव में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की रात तहसीलदार ने पुलिस के साथ कोटेदार के घर पर छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा था। यही नहीं, मौके से लैपटाॅप, आंख व अंगुलियों के स्कैनर भी मिले थे।
विज्ञापन

-
फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
- एसपी राजेश द्विवेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें