शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया ओवरब्रिज के पास लूट का शिकार हुए पीड़ित शनिवार को तहरीर देने थाने नहीं पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज के मेड़ा गांव रहने वाले संदीप चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। शुक्रवार सुबह चार बजे वह बस से शाहजहांपुर बस स्टैंड पहुंचा था। यहां से वह ईको में सवार होकर मैगलगंज जा रहा था। रास्ते में रोजा थाना क्षेत्र में अटसलिया ओवरब्रिज के पास कार में सवार तीन लोगों ने उनसे दस हजार रुपये छीन लिए और उतार कर भाग गए। संदीप के मुताबिक उसने मैगलगंज में पुलिस को सूचना दी। लूट के मामले में शनिवार देर शाम तक रोजा थाने पर पीड़ित तहरीर देने नहीं पहुंचा। न ही मैगलगंज थाने पर इस तरह की कोई तहरीर पहुंची।
पुलिस उसका पता लगा रही है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि थाने पर पीड़ित नहीं आया है। अगर थाने पर कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिर भी मामले को दिखवाया जा रहा है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि थाने पर तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद