फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में यातायात जागरूकता रैली निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस बीच छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर रुपांशुमाला ने छात्राओं को यातायात नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी पारुल यादव व एनएसएससी कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा, डॉ. रानू दुबे के नेतृत्व में राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रैली निकाली गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि रैली का उद्देश्य सड़क पर चलते समय हेलमेट का प्रयोग करने व यातायात के सभी नियमों का पालन करने पर जोर देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें