भ्रमण के लिए शहीद संग्रहालय पहुंचे संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी। स्
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण के तहत शहीद संग्रहालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 300 छात्र–छात्राओं के साथ आचार्य भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को सिनेप्लेक्स में गोदान फिल्म दिखाई गई। फिल्म प्रदर्शन के उपरांत सभी विद्यार्थियों को कैंट स्थित शहीद संग्रहालय ले जाया गया, जहां उन्होंने देश के वीर शहीदों के बलिदान, इतिहास एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय, प्रबंधक राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद