फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी आदेश सक्सेना की 21 वर्षीय पुत्री दिशा सक्सेना की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आदेश सक्सेना किराना व्यापारी हैं। रविवार को पिता के दुकान पर जाने के बाद घर में दिशा अकेली रह गईं। शाम को पिता लौटे तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर दिशा का शव फंदे से लटका मिला। चौक कोतवाल अश्वनी सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या किए जाने का मामला लग रहा है। परिजन आत्महत्या किए जाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें