फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कृषि फार्म से सोलर पंप के पैनल चोरी

Thu, 18 Jun 2015 11:27 PM IST
निगोही (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर राजकीय कृषि फार्म से चोर छह लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पंप पैनल उठा ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर फार्म के चौकीदार सहित दो लोगों का हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नरायनपुर स्थित राजकीय कृषि फार्म के इंचार्ज सुरेशपाल सिंह ट्रक लोड कराकर बुधवार रात नौ बजे शाहजहांपुर चले गए थे। फार्म का चौकीदार सूरजपाल, गांव नरायनपुर का रहने वाला रामसेवक, इंचार्ज सुरेशपाल का करीबी शांतिस्वरूप, उसकी पत्नी रूपरानी, पुत्र संजय, संजय की पत्नी सीता देवी और संजय का बेटा देवा फार्म में थे। रात में किसी वक्त चोर फार्म में घुसे और सिंचाई के लिए लगे 13 लाख 40 हजार कीमत से 40 सोलर पंप पैनलों में से छह लाख रुपये के 19 सोलर पंप पैनल चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर फार्म पर पुलिस बल के साथ एसओ केके यादव पहुंचे और यहां मौजूद इंचार्ज सुरेशपाल, चौकीदार सूरजपाल, संजय, रूपरानी सहित सभी लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने चौकीदार सूरजपाल और संजय को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इंचार्ज सुरेशपाल की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी थाना क्षेत्र के गांव ऊनकलां निवासी इरसाद की दुकान से चोर साढ़े दस हजार की नगदी सहित 75 हजार रुपये का सामान चोर चोरी करके चले गए।      
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें