फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसपी ने पुलिसकर्मियों संग लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। परेड के बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं सदैव चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता एवं समयपालन पुलिस बल की कार्यकुशलता के आधार स्तंभ हैं। एसपी ने परेड में उपस्थित प्रशिक्षुओं को रायफल ड्रिल एवं शस्त्र संचालन की बारीकियों के संबंध में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें