फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के परिणाम से सपा को गदगद होने की जरूरत नहीं : सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एमएलसी चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि इससे सपा को गदगद होने की जरूरत नहीं है। इसमें राजनीतिक दलों की नीतियों से अधिक प्रत्याशियों की व्यक्तिगत मेहनत का असर रहा। जिन प्रत्याशियों ने पहले से मतदाता बनाने और वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत की, उन्हें उसका लाभ मिला।
विज्ञापन

वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 में से छह सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। सपा के प्रत्याशी जीते हैं, पार्टी नहीं। पीडीए की परिभाषा बदलने को लेकर भी उन्होंने सपा पर तंज कसा। सुरेश खन्ना ने कहा कि चुनाव में संवैधानिक तरीके से सफलता नहीं मिलने पर सड़कों पर भीड़ जुटाकर अराजकता पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के रवैये से दिल्ली का माहौल अशांत करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें