शाहजहांपुर। पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। बृहस्पतिवार की रात एसपी राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ चौक कोतवाली व थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की।
एसपी ने बताया कि गश्त का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखी जाए। बाजारों में यातायात सुचारु रखा जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लोग किसी भी आपात स्थिति में 112 पुलिस हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना दें। संवाद