फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहरीन में धमाके की आवाज से खुले स्थान पर आ गए थे सब लोग

विज्ञापन
आसिम ​मुख्तार। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 28 फरवरी को 12 बजे के आसपास धमाकों की आवाज से बिल्डिंग हिलती महसूस हुई। पता चला कि ईरान ने अमेरिका के नेवी बेस पर हमला कर दिया है। सब लोग घरों से बाहर खुले में आ गए। बाहर एक तरफ काला धुआं आसमान में छा रहा था। धुआं अमेरिका के नेवी बेस से निकल रहा था।
विज्ञापन

यह कहना है शहर के मोहल्ला खलीलगर्बी निवासी आसिम मुख्तार का। वह इन दिनों अपनी बहन-बहनोई के पास बहरीन गए हुए हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि अमेरिकन एयर बेस के अलावा भी कुछ अन्य स्थानों पर भी हमला हुआ है। मंत्रालय ने कई जगह पर शेल्टर होम बनाए हैं, जिसमें रहने और खाने का इंतजाम किया गया है।
मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट का मेसेज भी दिन में कई बार आता रहता है। बच्चे और बड़े सभी डरे हुए हैं और शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

प्लास्टिक दाने के दाम में उछाल
आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन गुरजीत सिंह ने बताया कि खाड़ी देशों में तनाव के चलते उद्योगों पर फर्क पड़ना शुरू हो गया है। उद्योगों में प्रयोग होने वाला प्लास्टिक का दाना कच्चे तेल से बनता है। कच्चे तेल में उछाल आने से प्लास्टिक दाना के दाम तीन दिन में छह रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें