फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के बेटे ने परचून दुकानदार को पीटा, थाने में हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। एक परचून दुकानदार ने सभासद के बेटे और उसके दो साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाने पहुंचने के बाद हालत बिगड़ी तो दुकानदार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पुलिस ने थाने ले जाने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे पुलिस ने नगर के मोहल्ला उमरपुर निवासी परचून व्यापारी अन्नू गुप्ता को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पहुंचने पर अन्नू गुप्ता बोल नहीं पा रहे थे। कुछ देर इलाज होने के बाद उन्हें होश आया। अन्नू ने बताया कि उनकी परचून की दुकान मौजमपुर में है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक सभासद का पुत्र और अपने दो साथियों समेत दुकान पर पहुंचा और दबंगई दिखाने लगा। अन्नू ने मना किया तो उन्हें पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। व्यापारी अन्नू गुप्ता का आरोप है कि पुलिस ने देर रात सभासद के बेटे और उसके दोनों साथियों को छोड़ दिया। जबकि उन्हें थाने में बैठाए रखा। दुकान की चाबी, मोबाइल और बाइक थाने में जमा करा ली। उनकी हालत मारपीट करने की वजह से बिगड़ी है।
कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि अन्नू ने कुछ लोगों से रुपये उधार ले रखे हैं। बुधवार शाम अन्नू ने रुपये देने के बहाने उन लोगों को दुकान पर बुलाया था। रुपये नहीं दिए तो दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के थाने लाया गया था। हालांकि बाद में दोनों तरफ के लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें