फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: खाने के रुपये मांगने पर सिपाहियों ने ढाबे पर किया हंगामा, ढाबा संचालक ने थाने में दी तहरीर

Fri, 19 Aug 2022 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मामले को लेकर सीओ सदर का कहना है कि सिपाहियों के हंगामा करते हुए कोई साक्ष्य हो तो पुलिस को दिया जाए। संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के मोहल्ला साहूकारा निवासी रोहित सिंह निगोही थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में ढाबा चलाते हैं। रोहित सिंह ने बताया कि 16 अगस्त की रात उनका बेटा तन्मय ढाबे पर था। तभी थाने के दो सिपाही एक पूर्व प्रधान के साथ ढाबे में आए और खाना खाया। तन्मय ने जब खाने के रुपये मांगे तो सिपाही गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि सिपाहियों ने उनके बेटे से रंगदारी मांगी और जेब में रखे साढ़े चार हजार रुपये निकाल लिए। बेटे ने पिता रोहित को फोन कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


इस पर सिपाही ने रोहित से फोन पर अभद्रता की। आरोप है कि सिपाहियों ने स्टाफ के लोगों को बंधक बना लिया और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। रोहित सिंह का आरोप है कि आरोपी आए दिन ढाबे पर हंगामा करते हैं। इसलिए उसने अपना ढाबा बंद कर दिया है। ढाबा संचालक ने थाने में नामजद तहरीर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि खाने के अधिक रुपये मांगने पर विवाद हुआ था। ढाबा मालिक को रुपये दिला दिए गए हैं।

सिपाहियों के हंगामा करते हुए कोई साक्ष्य हो तो पुलिस को दिया जाए। संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।  -अखंड प्रताप सिंह सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें