फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 13 करोड़ से बनाई गई स्मार्ट रोड पर छाया अंधेरा, लाखों की लाइटें बन गईं शोपीस

विज्ञापन
ककरा ​स्थित चार्जिंग स्टेशन पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने से बंद पड़ी मशीनें। स्रोत:निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 13 करोड़ से अधिक की लागत से बनीं शहर की स्मार्ट रोड पर काम पूरा होने के बाद भी रात में अंधेरा छाया रहता है। बिजली का कनेक्शन नहीं होने की वजह से लाखों रुपये की लाइटें शोपीस बनी हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है। कनेक्शन को लेकर नगर निगम और बिजली निगम एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं।
विज्ञापन

चार साल पहले शहर की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण सुभाषनगर में कराया गया था। 900 मीटर रोड का निर्माण पूरा हुए चार महीने बीत चुके हैं। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने रोड के दोनों ओर फुटपाथ और डिवाइडर को बनाया है। सुंदरीकरण के लिए फैंसी स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं हैं।
उद्देश्य था कि स्मार्ट रोड पर लोग सैर करने आएंगे। इस प्रोजेक्ट पर बिजली निगम का ग्रहण लग गया है। बिजली का कनेक्शन नहीं होने से स्मार्ट रोड नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। कनेक्शन नहीं होने से रात में वाहन चालकों को हादसे का खतरा रहता है, साथ ही गुजरने वालों को असुरक्षा की भावना रहती है।
विज्ञापन


चार्जिंग प्वाइंट का कनेक्शन भी अटका
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा उठान के लिए नगर निगम के 70 वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है। 40 ई-रिक्शा और शेष ई-मैजिक वाहनों की चार्जिंग के लिए मोहल्ला ककरा में चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया। इसके निर्माण में 50 लाख रुपये खर्च किए गए। यह बनकर तैयार होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं हो सका है। यहां भी बिजली के कनेक्शन का रोड़ा अटका है। ऐसे में वाहनों की ठेके पर चार्जिंग की जा रही है। इस पर प्रत्येक महीने करीब 1.36 लाख रुपये खर्च होता हैं। अधिकारी बताते हैं कि पिछले चार साल में नगर निगम वाहनों की चार्जिंग के लिए 65.28 लाख रुपये खर्च कर चुका है।



फोटो- 19-

सुभाषनगर स्मार्ट रोड से अक्सर रात में कार लेकर गुजरना पड़ता है। रात के अंधेरे में अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। नगर निगम को स्मार्ट रोड पर लाइट का इंतजाम करना चाहिए।



- सूरज, महमंद हद्दफ



फोटो- 20

स्मार्ट रोड बनाने में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। लाखों रुपये की फैंसी लाइट लगाई गई है, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं होने से रात में काफी दिक्कत होती है।

- शिवेंदु अग्निहोत्री, सुभाषनगर







फोटो- 21



स्मार्ट रोड पर रात में अंधेरा रहता है। घटना होने का खतरा रहता है। परिवार के साथ रात में सड़क से गुजर नहीं सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से रोशनी की व्यवस्था की जाए। ।



- ज्ञानेंद्र, सुभाषनगर।


फोटो- 22

निगोही से शाहजहांपुर आते समय रिंगरोड से होते हुए स्मार्ट रोड से गुजरते हैं। रात के अंधेरे में वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है। नगर निगम को रोड पर जल्द कनेक्शन कराना चाहिए।

- पंकज शर्मा, निगोही

स्मार्ट रोड और चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन कर दिया गया है। ट्रांसफाॅर्मर आदि की प्रक्रिया होना है। जल्द विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

स्मार्ट रोड पर कनेक्शन के लिए अब तक नगर निगम की ओर से आवेदन नहीं किया गया है। उनके आवेदन करने पर कनेक्शन दिया जाएगा।
- आरपी सिंह, एक्सईएन सिटी, बिजली निगम

ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने से बंद पड़ी मशीनें। स्रोत:निगम

ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने से बंद पड़ी मशीनें। स्रोत:निगम

ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने से बंद पड़ी मशीनें। स्रोत:निगम

ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने से बंद पड़ी मशीनें। स्रोत:निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें