फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा ब्लॉक के छह गांवों में हो रही सीधी टक्कर

Tue, 24 Nov 2015 11:36 PM IST
बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के लिए हो रहे चुनाव में बंडा ब्लॉक के छह गांवों में दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। इनमें भिततिया शयाम, पिपरा जपती, टुकुरी बुजुरग, सिघापुर पनई, सिघापुर कुरसनडा, चिकटिया गांव शामिल हैं। क्षेत्र के कुल 81 ग्राम पंचायतों में 644 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 887 लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें से 241 ने नाम वापस ले लिया, जबकि दो के नामांकन रद्द हो गए।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी गांव मुनहा खमरिया में हैं। इसके बाद गांव पडरिया दललपुर और इनदलपुर में 18 -18 प्रत्याशी मतदाताओं के बीच प्रचार में जुटे हैं। ज्यादा प्रत्याशियों के लिहाज से तीसरे नंबर पर गांव पडरी किशनपुर है जहां 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके बाद बनगवां में 15 एवं मरना, मुडिया कुरमियात, कमालपुर और अखतयारपुर धौकल में 14 -14 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र के लुकमानपुर वहडा में निर्विरोध चुनाव होना पक्का हो गया है, क्योंकि यहां सिर्फ एक ही प्रत्याशी मैदान में है।

खुटार के पांच गांवों में सीधी टक्कर
खुटार। जिले में हो रहे ग्राम पंचायतों के चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए खुटार ब्लॉक में कुल पांच गांव में दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। इनमें रौतापुर कला, खमरिया गदियाना, टोडरपुर ताल्लुके खुटार, नवदिया मनकंठ और प्रतापपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

खुटार के कुल 59 ग्राम पंचायतों में 390 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 548 लोगों ने नामांकन किए थे और उनमें से 155 ने नाम वापस ले लिए, जबकि तीन के नामांकन रद्द हो गए। सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी धनसिंहपुर में मैदान में डटे हैं। इसके बाद 15-15 प्रत्याशी हरिहरपुर और गुरछिमा में हैं, जबकि हिटौटा में 13 एवं छापा वोझी और बुझिया में 11-11 प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपने प्रचार में जी-जान से जुटे हैं। यही हाल गांव मलिका, रूजहा खुर्द, कुइया और अंडहा का है, जहां 10-10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें