फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आभूषण और शराब की दुकानों के शटर-ताले तोड़े, चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण सर्दी में कोहरे का लाभ उठाते हुए चोर सक्रिय हो गए हैं। मिर्जापुर में आभूषण की एक दुकान के शटर तोड़कर चोर वहां से माल समेट पाते कि इसी दौरान सराफा कारोबारी की नींद खुल जाने से वे भाग गए। इसके अलावा मीरानपुर कटरा क्षेत्र में चोरों ने शराब की एक दुकान के शटर और ताले तोड़कर वहां भी चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन

मिर्जापुर। कस्बा निवासी आदेश गुप्ता की सदर बाजार के मुख्य मार्ग पर बाला जी आभूषण भंडार के नाम से दुकान है और पीछे बने घर में वह सपरिवार रहते हैं। देर रात करीब 1:30 बजे चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया। चोर दुकान में घुस पाते कि इसी दौरान आहट से उनकी आंख खुल गई। वह तुरंत बाहर निकले, तो चोर भाग निकले।
तीन चोर दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गए। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह के साथ अतुल वर्मा, मोहन गुप्ता, मोनू, दिनेश, सुधीर, करतार, हरिओम, विजय वर्मा आदि व्यापारी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। व्यापारियों ने पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। जलालाबाद राज्यमार्ग पर स्थित देसी शराब की दुकान के ताले तोड़कर शुक्रवार को देर रात चोरी करने की कोशिश की गई। दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाले गांव कबरा हुसैनपुर निवासी विमलेश कुमार शनिवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें शटर में लगे दोनों ताले टूटे पड़े दिखे।
सेल्समैन की सूचना पर दुकान के मालिक सुनील जायसवाल भी पहुंच गए। तहरीर में सेल्समैन ने कहा है कि कुछ दिन पहले भी उनकी दुकान के ताले तोड़कर नकदी और शराब की चोरी हो चुकी है। इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ गए। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि शराब की दुकान के ताले टूटने के मामले की जांच कराई जा रही है।
-
मोहल्ला लोधीपुर के मकान में हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज
शाहजहांपुर। चार दिन पूर्व थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में मकान में हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अवनीश मिश्रा ने बताया कि उनका मकान रेलवे लाइन के पास है। 24 दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे घर में चोरी की घटना हो गई। चोरों ने घर में घुसकर कमरे में प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व एक लाख 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम को लगाया गया है। संवाद


नकदी, अनाज चोरी करने का आरोप

खुटार। गांव कुभियांमाफी निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेले रहते हैं। परिवार के ही एक युवक ने उनके घर से 80 किग्रा गेहूं, चांदी का पेन और सात हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने युवक से शिकायत की तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें