खुटार की ग्राम पंचायत कुभियां माफी में कोटेदार चयन को लगी भीड़। संवाद
खुटार। ग्राम पंचायत कुभियां माफी के कोटेदार के चयन के लिए सातवीं बार बुलाई गई खुली बैठक में एसडीएम, सीओ और चार थानों की पुलिस की मौजूदगी में कोटेदार का चयन किया गया। 466 लोगों का समर्थन पाकर रुचि देवी कोटेदार बनीं।
कुभियां माफी के कोटेदार रामचंद्र का कोटा कुछ माह पहले अनियमिताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। कुभियां माफी में कोटेदार चयन के लिए छह बार खुली बैठक बुलाने के बाद भी अधिकारियों के नहीं पहुंचने से बैठक निरस्त कर दी जा रही थी। गांव के लोग दो बार ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन कर चुके थे।
कुभियां माफी के पंचायत घर में चार लोगों ने कोटेदार पद के लिए आवेदन किया। बाद में दो लोगों ने नाम वापस ले लिए। काजल के पक्ष में 416 और रुचि देवी के समर्थन में 466 लोगों ने वोट किया। चुनाव अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी विवेकशील पाल और एडीओ धर्मेंद्र अवस्थी ने रुचि देवी को 52 वोट से विजयी घोषित किया। इस मौके पर एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, बीडीओ आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।