फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सचिव के परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 25 Mar 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सहकारी समिति के सचिव की मौत के मामले में पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे डीसीबी अध्यक्ष। स्रोत: वीडियो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना गढ़ियारंगीन क्षेत्र के जौरा खास की सहकारी समिति के सचिव दिनेश मिश्रा की मौत के मामले में सोमवार को दोपहर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों ने हंगामा किया। उनके बेटे ने आरोप लगाया कि रविवार को तहरीर दिए जाने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


भ्पुगतान को लेकर पिता को अधिकारी परेशान कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने परिजनों को उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। बरेली के सुभाषनगर निवासी दिनेश के बेटे प्रियांशु ने बताया, उनके फोन पर रविवार को दोपहर में काॅल आया था। बताया गया कि पिता की तबीयत खराब है। इसके बाद वे मां के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां पिता मृत हालत में मिले। फाॅरेंसिक टीम जांच कर रही थी। इस बीच वहां पर मिले एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पिता से हाथापाई की गई थी। इसके बाद उनकी मौत हुई है। प्रियांशु ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय कहा कि एएसपी कार्यालय जाओ। प्रियांशु ने बताया कि भुगतान को लेकर अधिकारी पिता को परेशान कर रहे थे। अगर कोई रुपये नहीं दे रहा था तो पिता क्या अपनी जेब से भरते? आरोप है कि पिता से कमीशन की मांग की जाती थी। प्रियांशु ने बताया कि पिता की हत्या की निष्पक्ष जांच कराई जाए। गुनहगार जो भी हो, उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी

- जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने बताया कि सचिव की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से साफ होगा। सचिव दिनेश मिश्रा की छवि बिल्कुल बेदाग थी। उन पर कोई भी आरोप नहीं है। न ही वे कभी सस्पेंड किए गए और न ही उनका कभी तबादला हुआ है। एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी। कोई दोषी है तो कार्रवाई की जाएगी, फिर चाहें वह कितना भी मजबूत क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें