फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला मंच पर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का जायजा लेते सचिव एके व्यास। स
शाहजहांपुर। फैक्टरी स्टेट रामलीला मंच पर रामलीला मंचन संयोजन समिति-2026 के नवनियुक्त सचिव एके व्यास पहुंचे। उन्होंने मंच पर चल रहे पूर्वाभ्यास को देखा और मंचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच की व्यवस्था, कलाकारों की तैयारियों और आगामी मंचन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने रामलीला मंचन से जुड़े महिला एवं पुरुष कलाकारों से औपचारिक मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर समन्वय के साथ मंचन को भव्य और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मंचन सचिव देवेश दीक्षित, निर्देशक अंकित सक्सेना, राममोहन अग्निहोत्री, महेंद्र दीक्षित, अजय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, विपिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, सहयोगी और कलाकार मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन को लेकर पूर्वाभ्यास लगातार जारी है। कलाकार अपनी भूमिकाओं के संवाद, अभिनय और मंचीय प्रस्तुति को बेहतर बनाने में जुटे हैं। मंच की व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।