फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम ने स्कूलों में जाकर निपुण परीक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने मंगलवार को सुबह सिकंदरपुर अफगानान के पीएम श्री संविलियन विद्यालय सहित कई अन्य स्कूलों में जाकर निपुण परीक्षा के मॉक टेस्ट का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्कूलों में परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और वहां की व्यवस्थाएं परखीं। विद्यार्थियों का ज्ञान परखने को उनसे परीक्षा के संबंध में प्रश्न भी पूछे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास रूम का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने प्रधान अध्यापक मो. जुबैर खां को विद्यालय में निर्माणाधीन शौचालय का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।
शिक्षक माधव शुक्ल ने एसडीएम को बताया कि विद्यालय में प्रति सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट करके उसके परिणामों को संकलित किया जाता है ताकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास का आकलन किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें