फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पालिका के लिपिक को नोटिस देकर एसडीएम ने तलब किए अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम प्रभात राय ने पालिका के लिपिक नितिन शर्मा को नोटिस जारी कर तीन दिन में आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

एसडीएम ने लिपिक को भेजे गए नोटिस में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वायरल वीडियो के अनुसार उनके द्वारा पालिका के पानी भरे टैंकर जिन लोगों को भेजे जाते हैं, उनसे लिए जाने वाले शुल्क की उन्हें कोई रसीद नहीं दी जाती। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह भी दिखाया जा रहा है कि उनके पिता चुंगी कर कर्मचारी थे। काफी समय पहले यह पद खत्म कर दिया गया था और इस पद पर मृतक आश्रित के कोटे से नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं था।
सात-आठ साल पहले पिता का निधन हो जाने के बाद उन्होंने जालसाजी कर शासन-प्रशासन को गुमराह करते हुए पालिका में लिपिक पद की नौकरी हासिल कर ली। इसलिए मामले से संबंधित सभी अभिलेख लेकर तीन दिन के अंदर उनके कार्यालय में उपस्थित हों। अन्यथा की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें