फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम ने विवाद सुलझाने के लिए सफाई कर्मियों से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा और सफाई कर्मियों के बीच कई मांगों को लेकर चल रहे विवाद का समाधान तलाशने के लिए मंगलवार को एसडीएम जीत सिंह राय ने तिलहर से यहां आकर सफाईकर्मियों से वार्ता की।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व सफाईकर्मी विभिन्न मांगों को ले कर चार दिन की हड़ताल पर चले गए थे। बाद में नायब तहसीलदार पूनम मधुकर की मध्यस्थता में हुए समझौते के आधार पर सफाईकर्मी हड़ताल स्थगित कर काम पर लौट आए, लेकिन सफाई कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने की मांग पर कायम रहे।
सफाईकर्मियों का आरोप है कि नगर पंचायत से 70 सफाईकर्मियों का वेतन निकल रहा है, जबकि काम सिर्फ 32 सफाईकर्मी कर रहे हैं। एसडीएम ने इसी मुद्दे पर सफाईकर्मियों से अलग-अलग बात करने के साथ ईओ सत्येंद्र प्रकाश से 70 सफाईकर्मियों की सूची तलब की। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान चार-पांच सफाईकर्मी मौके पर नहीं मिले। उनसे भी बात करने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। इस बीच, सफाईकर्मियों ने ईओ को ज्ञापन देकर दो दिन में जांच नहीं होने पर दोबारा हड़ताल शुरू कर देने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें