फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चिलचिलाती धूप को लू का मिला साथ तो और तीखी हो गई गर्मी

Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में चल रही गर्म हवाओं और तेज धूप की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। दोपहर में बाजार सूने हो जाते हैं। मौसम विभाग ने 19-20 जून को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें