फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को किया यज्ञ

Sun, 26 Apr 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में आ रहीं प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति के लिए बजरंग दल ने यज्ञ किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में हुए यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां देकर देश और देशवासियों की रक्षा की कामना की। इस अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जप भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि देश में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदा के लिए मनुष्य स्वयं जिम्मेदार है। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन, पेड़ों के कटान, पर्यावरण प्रदूषण आदि के कारण ही प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। इस अवसर पर विनोद शुक्ल, रवि मिश्रा, संदीप अवस्थी, प्रियंक पांडेय, अतुल अग्निहोत्री, विजेंद्र वर्मा, अनुज जोशी, अर्पित श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, अरुण शुक्ला, आलोक अग्निहोत्री, मनोज पांडेय, दिनेश मिश्रा, अनुज मौर्या आदि ने आहुतियां देकर आपदाएं शांत करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें