फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर निकलेगा लाट साहब का जुलूस, तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया शहर

Wed, 04 Feb 2026 04:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर को तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है।  
विज्ञापन
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के लिए शहर को तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल, सेक्टर, उप सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जोन एक चौक कोतवाली क्षेत्र में गुदड़ी बाजार, चौराहा, चारखंभा, केरूगंज चौराहा, छाया कुआं शामिल है।

विज्ञापन


जोन दो में छाया कुआं से बेरी चौकी, पुराना जिला अस्पताल, अंटा चौराहा, इस्लमिया इंटर कॉलेज, खिरनीबाग चौराहा, गोविंदगंज चौराहा, विश्वनाथ मंदिर, एसपी कॉलेज और पंखी चौराहा शामिल हैं। जोन तीन में पंखी चौराहा से दाएं मुड़कर, सदर बाजार होते हुए बहादुरगंज पुलिस पिकेट चौराहा होते हुए मशीनरी मार्केट से घंटाघर, अंजान चौकी, मालखाना मोड़ से चौक कोतवाली होते हुए सरोदी बंगला में जुलूस समाप्त होगा।

छोटे लाट साहब का जुलूस तीन जोन व नौ सेक्टर में निकलेगा
छोटे लाट साहब का जुलूस जोन एक में मोहल्ला खलियान से शुरू होकर सराय काइयां से दलेलगंज होते हुए पक्का पुल तक, जोन दो में पक्का पुल से कसाइयों वाली पुलिया होते हुए पुत्तूलाल चौराहा तक, जोन तीन में पुत्तूलाल चौराहा से लाल सिंह यादव के मकान से जज साहब मस्जिद होते हुए सरायकाइयां में समाप्त होगा। इसमें भी जोनल, सेक्टर, उप सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


होलिका दहन स्थल के लिए अधिकारियों को किया गया नामित
प्रशासन की ओर से प्रत्येक थाना क्षेत्र में होलिका दहन स्थलों पर निगरानी रखने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से इनकी सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें